फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अहमदपुर में 13 अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बल की मौजूदगी में हुई तोड़फोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। अहमदपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही अवैध कब्जों की शिकायतों को लेकर मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। गांव में कुल 13 अवैध कब्जों को हटाने के लिए बीडीपीओ अंशु डागर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान गांव में अस्थायी सामग्री से बने कई अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। जेसीबी मशीन की मदद से इन कब्जों को हटाया गया, जिससे पंचायत की जमीन को मुक्त कराया जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया और शांति व्यवस्था बनी रही। हालांकि, कुछ ऐसे कब्जे भी सामने आए जो सरकार की योजनाओं के अंतर्गत बताए गए। इन कब्जाधारियों द्वारा पंचायत में अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पहले ही लिखित प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल उन पक्के मकानों और संबंधित कब्जों पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों का कहना है कि इन मामलों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ अंशु डागर ने बताया कि अहमदपुर गांव में काफी समय से अवैध कब्जों को हटाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मंगलवार को उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और पुलिस बल के सहयोग से अवैध कब्जों को हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल अस्थायी कब्जों को हटाया गया है, जबकि जिन लोगों ने पंचायत में रजिस्ट्री के लिए आवेदन दे रखा है, उन्हें नियमानुसार अस्थायी राहत दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि पंचायत की जमीन पर अवैध कब्ज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें