फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोशल मीडिया पर युवती को धमकी व गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पबजी खेलते समय हुई थी दोस्ती, युवती ने बात करना बंद किया तो दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पबजी खेलते समय फरीदाबाद की रहने वाली युवती और गुजरात के युवक के बीच दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी और सोशल मीडिया व कॉल पर भी बात होने लगे। युवती ने जब बात करना बंद किया तो आरोपी सोशल मीडिया पर ही धमकी व गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोहंग कुमार गुजरात के नडियाड खेडा का रहने वाला है। इनकी आपस में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और इसे लेकर आरोपी ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को एक युवती ने शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि एक युवक उसे सोशल मीडिया व कॉल पर धमकी दे रहा है। आरोपी गाली-गलौज भी कर रहा है। आरोपी ने धमकी दी कि तुम्हारे मोबाइल नंबर को वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें