फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पति की बाइक से रोज थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल निकालती थी आरोपी देवरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सगी बहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला, छोटी बहन की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। डबुआ कॉलोनी में पारिवारिक रंजिश के चलते दो सगी बहनों पर पेट्रोल डालकर देवरानी द्वारा आग लगाने के मामले में छोटी बहन सीमा की उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। वहीं आरोपी देवरानी पिंकी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह कई दिन से इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी कर रही थी। वह रोजाना थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल पति की बाइक में से निकालकर बोतल में भर लेती थी। जिसके बाद 3 अप्रैल की शाम को इस घटना को अंजाम दिया। हादसे में झुलसी बड़ी बहन मीना की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मामले में शिकायत भरतपुर राजस्थान निवासी मीना ने पुलिस को दी थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी देवरानी पिंकी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें