फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, वेंटिलेटर पर लड़ रहे जिंदगी की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ी रोड पर 31 मार्च को हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के खेड़ी रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने पीड़ित के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की ली है ।

सेक्टर-18 निवासी प्रमोद शर्मा ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच उनके पिता अत्तर सिंह अपनी दुकान पर जा रहे थे। जब वह खेड़ी रोड पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी युवक बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। हालांकि, भागने से पहले उसने अस्पताल में अपना मोबाइल नंबर लिखवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि अत्तर सिंह के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। दो निजी अस्पताल के बाद अब उनका इलाज सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल बुजुर्ग फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं। प्रमोद शर्मा की शिकायत और उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार अप्रैल को थाना खेड़ीपुल में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें