फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली में भी पड़ोसियों से भिड़ चुका है सीओओ हत्याकांड का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में खुलासा...दिल्ली के काटजू मार्ग थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी में सिंगापुर की कंपनी के सीओओ परमजीत धनखड़ हत्याकांड में आरोपी मोहन शर्मा उर्फ मोनू शर्मा के पुराने विवादों की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का करीब दो वर्ष पहले दिल्ली में रहते हुए भी पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो प्राथमिकियां दर्ज की गईं थीं। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। दिल्ली के काटजू मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। मुकदमे से संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं।

जांच में पता चला है कि आरोपी का कोतवाली और डबुआ क्षेत्र में भी कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। पूछताछ में उसने कई झगड़ों में शामिल होने की बात स्वीकार की है, हालांकि इन मामलों में उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। अपराध शाखा मुख्यालय सेक्टर-30 ने सभी थाना प्रभारियों से आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों का रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन अब तक कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है। आरोपी शुगर की बीमारी से पीड़ित है। पुलिस अब तक उसके परिवार के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन

कबाड़ के कारोबार से कमाई, महंगी गाड़ियों का शौकीन
जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहन शर्मा ने तांबे के कबाड़ के कारोबार से अच्छी कमाई की है। उसे महंगी गाड़ियों का शौक है। उसके पास लैंबॉर्गिनी, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, बीएमडब्ल्यू और महिंद्रा एक्सयूवी जैसी गाड़ियां हैं। बताया जा रहा है कि लैंबॉर्गिनी उसने अपने बेटे को दिलवाई थी। जीएसटी चोरी के मामले में भी आरोपी जेल भी जा चुका है। आरोपी के घर पर ईडी ने भी छापे मारे थे।
विज्ञापन

साले से झगड़ा होने पर पत्नी से लेना चाह रहा था तलाक
आरोपी का अपनी पत्नी के साथ भी लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब छह वर्ष पहले उसका साला उसकी बीएमडब्ल्यू कार मांगकर ले गया था। इस दौरान कार का हादसा हो गया। कार की मरम्मत कराने को लेकर आरोपी का अपने साले से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह अपनी ससुराल नहीं गया। उसकी पत्नी भी पंजाब स्थित मायके नहीं जा सकी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वह पत्नी से तलाक लेने का प्रयास कर रहा था, हालांकि उसने इसके लिए अदालत में कोई केस दायर नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें