फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बुधवार रात पुलिस को चकमा देकर बीके सिविल अस्पताल परिसर से फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। बीके सिविल अस्पताल चौकी पुलिस के साथ एनआईटी थाना पुलिस, डबुआ थाना पुलिस व एनआईटी महिला थाना पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में पूरी रात खाक छानती रही। उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
आरोपी मूलरूप से कानपुर का रहने वाला है। वहीं पीड़ित बच्ची के माता-पिता बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं। यहां एक कंपनी में नौकरी करते हैं। महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि डबुआ थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे टॉफी देने के बहाने अपने घर में बुला लिया। यहां उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची ने शिकायत माता-पिता से की। पुलिस उसे हिरासत में लेकर देर रात बीके सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची। इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई। अस्पताल के आसपास नाकेबंदी कर आरोपी को पूरी रात पुलिस खाक छानती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए रात में ही कई स्थानों पर दबिश दी थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें