फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एल्विश यादव के घर फायरिंग मामले में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- फरीदाबाद से फरीदपुर-नीमका रोड पर हुई मुठभेड़, आरोपी जवाहर कॉलोनी निवासी इशांत गांधी के पैर में लगी गोली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर 24 गोलियां चलाने के मामले में मुठभेड़ के बाद एक आरोपी इशांत गांधी को काबू कर लिया गया। आरोपी से फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 व सेंट्रल की संयुक्त टीम की मुठभेड़ शुक्रवार अल-सुबह साढ़े चार बजे हुई। आरोपी इशांत को दाएं पैर में गोली लगने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीपीटीपी थाने में पुलिस पर हमला करने की एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी हालत बेहतर होते ही टीम पूछताछ करेगी। आरोपी इशांत (19) उर्फ हिमांशु जवाहर कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहता है। यह मूलरूप से पलवल के जवाहर नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम को सूचना मिली कि गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर गोली चलाने का आरोपी इशांत फरीदपुर गांव में आने वाला है। टीम ने शुक्रवार अल-सुबह साढ़े चार बजे फरीदपुर से नीमका रोड सेक्टर-77 पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आए आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भगाने लगा। इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई तो आरोपी पैदल भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने पिस्तौल निकालकर चार गोलियां चलाई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो इशांत के दाएं पैर में लगी। घायल हालत में आरोपी को काबू कर टीम ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें