फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विशेष लाइटिंग वाला 65 फुट का रावण रहेगा आकर्षण का केंद्र

Thu, 25 Sep 2025 10:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के बराही तालाब पर इस वर्ष 25वां भव्य दशहरा पर्व मनाया जाएगा। आयोजन में 65 फुट का रावण, विशेष लाइटिंग और सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दो अक्तूबर को दशहरा और तीन अक्तूबर को भरत मिलाप मेला होगा।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद स्थित बराही तालाब पर विशेष लाइटिंग वाला 65 फीट का रावण का पुतला बनेगा आकर्षण का क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- अब अंतिम चरण में दशहरा आयोजन की तैयारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी (रजि.) की ओर से 25वां दशहरा पर्व इस वर्ष ओल्ड फरीदाबाद स्थित बराही तालाब पर बड़ी धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। दशहरा आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। 65 फुट का रावण आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं, दशहरे पर ऑपरेशन सिंदूर की झलक के साथ कई आकर्षक एवं सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
इसी सिलसिले में कमेटी के प्रधान सन्नी नारंग व कार्यक्रम अध्यक्ष परविंदर मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कमेटी ने बताया कि रावण के पुतले को इस बार नई तकनीक से सजाया गया है। इसमें विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है और रावण के हाथ में तलवार को चलायमान रूप में दिखाया जाएगा, जो लोगों के लिए एक नया अनुभव होगा।
विज्ञापन


29 सितंबर को निकलेगी दडोंत यात्रा
कार्यक्रम के अंतर्गत 29 सितंबर को प्रेम प्रकाश आश्रम, गोपी कॉलोनी चौक से महावीर स्वरूप में सेवादारों की विशेष दडोंत यात्रा निकाली जाएगी, जो ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजारों से होते हुए वापस आश्रम तक पहुंचेगी। इस यात्रा में भाग लेने वाले सेवादार 40 दिन पूर्व से व्रत रखते हैं।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को दशहरा पर्व, 3 अक्तूबर को भरत मिलाप मेला

कमेटी ने जानकारी दी कि दो अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा, जबकि तीन अक्तूबर को भरत मिलाप मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान पूर्व पार्षद सुभाष आहूजा, सखी सरवर बिरादरी के प्रधान पवन डावर, समाजसेवी हंस आहूजा, अशोक ढींगड़ा, समेत अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें