फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज जारी होगी पीएम-किसान की 22वीं किस्त, जिले के कई गांवों में होगा लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को सायं 5 बजे गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के विभिन्न गांवों में भी कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इससे जुड़ सकें।

9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

उप कृषि निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसानों के खातों में करीब 18,650 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक सहयोग मिलता है, जिससे उनकी आय और कृषि गतिविधियों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम का आयोजन गुवाहाटी, असम से किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण पूरे देश में किया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों से कार्यक्रम से जुड़ने की अपील

जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा और उप कृषि निदेशक आनंद शर्मा ने जिले के किसानों व आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से जुड़कर इसका लाभ उठाएं। इच्छुक व्यक्ति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पीएम-किसान योजना किसानों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन


इन गांवों में होगा लाइव प्रसारण

पीएम-किसान समारोह के लाइव प्रसारण को लेकर ब्लॉक बल्लभगढ़ सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत गांव पियाला (सिकरी), बुखारपुर (बल्लभगढ़), शाहजहांपुर (घरौरा), मोहना (मोहना मुख्यालय), अरुआ (छायंसा), भनकपुर (कबूलपुर बांगड़), जवान (फतेहपुर बिल्लोच), रिवाजपुर (फरीदाबाद), मोजजाबाद (खेरी कलां), चिरसी (जसाना), मंधावली (तिगांव), गोठड़ा मोहताबाद (पाली) तथा पखाल (धौज) में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें