फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को थार चालक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
- राहगीरों ने घायल मैकेनिक को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

- मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सेक्टर-37 कट के पास हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सेक्टर-37 कट के पास गलत दिशा में जा रहे बाइक सवार को थार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। उसके नीचे ही बाइक व सवार युवक फंस गए। घायल जगदीश को बाएं पैर में चोट लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि घायल का बयान लेने के बाद टीम मामले में कार्रवाई करेगी।

घायल जगदीश अगवानुपर इलाके का रहने वाला है और दिल्ली कनाॅट प्लेस पर एक शोरूम में बतौर मैकेनिक काम करता है। शनिवार रात लगभग साढ़े 10 बजे वह बाइक पर सवार होकर दिल्ली से लौट रहा था। मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सेक्टर-37 कट से वह गलत दिशा में जा रहा था। निजी अस्पताल के पास पहुंचा तो सामने से आई थार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इसकी बाइक का अगला पहिया थार गाड़ी में फंस गया। थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद थार को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने उसको पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सराय थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से थार कार व बाइक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें