फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की बदौलत संजो रहे हैं विकसित भारत का सपना : राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने शौर्य चक्र विजेता शहीद देवेंद्र सिंह भाटी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव कौराली में शौर्य चक्र विजेता शहीद देवेंद्र सिंह भाटी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने शहीद के परिजनों से भी मुलाकात की और देवेंद्र भाटी के सर्वोच्च बलिदान पर देश को गर्व होने की बात कही।
राजेश नागर ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम विकसित भारत का सपना संजो रहे हैं। आज जब हम उनकी 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं तो हमें यह याद रखना है कि इस देश की आन बान शान को बचाए-बनाए रखने की जिम्मेदारी अब हमारे ऊपर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में शहीद देवेंद्र सिंह के नाम पर स्थापित सीनियर सेकेंडरी स्कूल और वीर भूमि को देखकर बड़े हो रहे बच्चे निश्चित तौर पर देशभक्ति के जज्बे से भरते होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि अमर शहीदों की धरती वीरों से कभी खाली नहीं रहेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन राजेश्वर, अशोक सरपंच कौराली, शैतान सिंह कैप्टन सोहन पाल सिंह, सूबेदार वेदपाल सिंह, भगत सिंह शहीद के भाई, नेपाल भाटी, करणी सेना के सूरजपाल अम्मू, भाजपा नेता अमन नागर, सोनिया ठाकुर, क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष प्रताप सिंह भाटी, मनवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें