फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी अलर्ट के बाद सीमाओं पर बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली में जैश के चार आतंकवादियों के घुसने की सूचना के बाद फरीदाबाद सीमा पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा से लगने वाले क्षेत्रों में पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चौकी प्रभारी को गश्त बढ़ाने के साथ जांच अभियान सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि प्रदेश में चुनावी माहौल है। ऐसे में सभी चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच आतंकवादी के प्रवेश करने की सूचना ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं। आंतरिक सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कोई भी संदिग्ध दिखने पर सख्ती से पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि जांच को देश की सुरक्षा से जोड़ कर पुलिस का सहयोग करें व आतंकवादी विचारधारा को खत्म करने में योगदान दें। पुलिस आयुक्त केके राव ने शहर के विभिन्न मॉल, बाजार, रेलवे स्टेशन, पार्किंग, मेट्रो स्टेशन व अस्पताल समेत भीड़भाड़ वाले पार्कों में विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अस्थाई नाकों पर भी सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा कर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों से पहचान पत्र साथ लेकर चलने व कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 100 व व्हाट्सएप नंबर 9999150000 पर सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें