फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्ची से छेड़छाड़ के बाद दो समुदायों के बीच तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
काॅलोनीवासियों ने कहा, पलायन को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-62 निवासी 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के बाद दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया है। मामले में आरोपी विशेष समुदाय का है। आरोप है कि परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो विशेष समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर उन्हें धमकाया। इस मामले में परिजनों ने थाना आदर्श नगर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद काॅलोनी के लोगों ने विशेष समुदाय की दहशत बताते हुए काॅलोनी के बाहर पलायन करने के पोस्टर लगा दिए हैं।

सेक्टर-62 स्थित फ्लैट में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी के साथ 30 अक्तूबर को उनके पड़ोसी ने बुलाकर छेड़छाड़ की। आरोपी युवक विशेष समुदाय का है। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोप है कि इस मामले में शिकायत पर आरोपी ने अपने परिवार व साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया और मारपीट की। वारदात के बाद लोगों में डर बना हुआ है। काॅलोनीवासियों का आरोप है कि डर की वजह से लोगों ने काॅलोनी में जगह-जगह पलायन के लिए पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जाकर पीड़ित परिवार के लोगों से बात की गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। लोगों ने किसी प्रकार का कोई पोस्टर लगाया है, तो उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। -महेश कुमार, एसीपी बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें