फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेंटेनेंस को लेकर उद्यमियों और एचएसआईआईडीसी के बीच तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों ने कहा, क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के आईएमटी क्षेत्र में मेंटेनेंस को लेकर उद्यमियों और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। हाल ही में आईएमटी के उद्यमियों ने एचएसआईआईडीसी अधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें बीते चार वर्षों से लंबित मेंटेनेंस कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान उद्यमियों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) और एचएसआईआईडीसी के बीच मेंटेनेंस को लेकर पूर्ण रूप से एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते, तब तक वे पिछले चार वर्षों का मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं करेंगे। उनका कहना है कि जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्टता नहीं होने के कारण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस व्यवस्था स्पष्ट न होने से सड़कों की हालत खराब हो चुकी है, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। इससे औद्योगिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि एमसीएफ के साथ एमओयू प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मेंटेनेंस कार्यों में तेजी लाई जा सके। उद्यमियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे आगे भी मेंटेनेंस शुल्क देने से पीछे हटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें