फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आठ एमएम बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल का टूटा रिकॉर्ड, कोहरा बढ़ा सकता है परेशानी, बादलों ने आसमान में डाला डेरा, दिनभर सड़कों पर चहल पहल रही कम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। झमाझम बारिश के बाद शनिवार का नजारा भी बदला-बदला रहा। दिनभर आसमान में काले बादलों ने डेरा डाले रखा। इस वजह से दिन में अंधेरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा शनिवार को हल्की बारिश के साथ कोहरा छाया रहा। वहीं, शुक्रवार को फरीदाबाद में आठ एमएम, तिगांव में दो एमएम, बल्लभगढ़ में तीन एमएम, मोहना में 4 एमएम, दयालपुर में चार एमएम, बड़खल में सात एमएम बारिश दर्ज की गई। 27 दिसंबर को पांच साल बाद भारी बारिश दर्ज की गई।

बारिश की वजह से जहां फिजाओं में ठंडक घुल गई तो वहीं सुबह-सुबह ऑफिस आने वाले लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ गई। कई जगह सड़क पर जाम के साथ जलभराव की समस्या भी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक बीच में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। इस दौरान कोहरा परेशान कर सकता है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लोगों को सावधानी बरतने व घर से काम करने की अपील की गई है।
विज्ञापन



कई जगह गिरे ओले
शहर में शनिवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 89 स्थित टिकावली गांव और बल्लभगढ़ में कई जगह जमकर ओलावृष्टी हुई। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो जलवायु परिवर्तन के चलते सर्दी देरी से आ रही है। कुछ साल पहले तक तेज सर्दी अक्टूबर-नवंवर से शुरू हो जाती थी, लेकिन क्लाइमेट चेंज का इतना प्रभाव है कि अब तेज सर्दी जनवरी माह में होती है।


जलभराव और जाम से जूझते रहे लोग
बारिश के बाद जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों की समस्या भी बढ़ गई। दिनभर अंधेरा रहने के कारण वाहन चालक गाड़ियों की लाइट जलाकर चले। दूसरा बारिश शु्रू होने के साथ ही ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और एनएचपीसी अंडरपास में जलभराव होने के डर से बंद कर दिया गया। इससे दिल्ली- मथुरा हाइवे पर जाम लग गया। जाम से बचने के लिए लोग अंडरपास के गेट को फांदकर आवागमन करने लगे। लोग एक से दो घंटे जाम में फंसे रहे। सेक्टर की रोड जलमग्न होने से लोगों के वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, लोगों ने वाहनों को धक्का मारकर बाहर निकाला।

सेक्टर और सोसाइटियों में चरमराई बिजली व्यवस्था

फरीदाबाद में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। स्थिति ये रही कि सेक्टर और सोसाइटियों में 2 से 7 घंटे तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। सेक्टर- 64 में तीन से चार बिजली का खंभे गिरने से और ओल्ड फरीदाबाद में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आसपास के इलाके में शनिवार दोपहर तक स्थिति काफी खराब रही। इस कारण घरों में पानी की टंकियां नहीं भर सकीं। बिजली विभाग के कर्मचारी रात भर जगह जगह मरम्मत कार्य में लगे रहे। शनिवार दोपहर को इलाके में बिजली बहाल हुई। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर- 18 निवासी अमित, मोहन और मनीष ने बताया कि सुबह से हुई कटौती के बाद पूरे दिन बिजली का आना-जाना लगा रहा। यहां शनिवार दोपहर के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया। जिसका मतलब है कि यहां गंभीर मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर जैसे इलाके शामिल हैं। यहां 27 दिसंबर को पिछले पांच साल की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन



बारिश के बाद साफ हुई शहर की हवा
बारिश के बाद से जिले की हवा काफी साफ हो गई। फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 88 दर्ज किया गया। नवंबर में सर्दी शुरू होने के बाद से हवा खराब श्रेणी में बनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें