संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला दूरसंचार विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं और बिल संबंधी विवादों के निपटारे के लिए 20 मई को टेलीफोन अदालत और खुला दरबार आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सेक्टर-15ए स्थित महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय में होने वाली इस सुनवाई में उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।
सहायक महाप्रबंधक मनीष ने बताया कि इस अदालत में 30 अप्रैल तक जारी हुए टेलीफोन बिलों में गड़बड़ी, अधिक बिल आने या लैंडलाइन और एफटीटीएच सेवाओं से जुड़ी शिकायतों पर विचार किया जाएगा। हालांकि, ऐसे मामले जिन पर पहले निर्णय दिया जा चुका है या जो किसी न्यायालय में लंबित हैं, उन्हें इस अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों और संपर्क नंबर के साथ 12 मई तक सहायक महाप्रबंधक (पी जी) के कार्यालय में जमा करानी होगी। आवेदन डाक द्वारा भी भेजे जा सकते हैं, बशर्ते लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट लिखा हो।