फरीदाबाद। दूरसंचार सेवाओं से जुड़े उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 27 नवंबर यानी बृहस्पतिवार को टेलीफोन अदालत और खुला दरबार आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार, जिला फरीदाबाद में होगा। सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार मनीष ने बताया कि इस अदालत में महाप्रबंधक दूरसंचार उपभोक्ताओं की शिकायतों और विवादों की प्रत्यक्ष सुनवाई करेंगे। मौके पर ही मामलों के निपटारे का प्रयास किया जाएगा। इस अदालत में टेलीफोन का अधिक बिल आने, बिल संबंधी विवाद, 31 अक्टूबर 2025 तक जारी बिलों से जुड़े मामले, तथा लैंडलाइन और एलएल/एफटीटीएच सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर विचार किया जाएगा। शिकायतें जमा कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 निर्धारित की गई थी। संवाद