फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली ग्यारह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद से वह सदमे में थी। उसके स्वभाव में बदलाव देख परिजनों ने कारण पूछा, तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद भी दो बेटियों का पिता है।
विज्ञापन

यह वारदात 26 अक्तूबर की है। बुधवार को बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह दोनों रोजाना की तरह काम पर चले गए थे। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उनके इलाके में रहने वाला रवि उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद से बच्ची सहम गई थी। दो दिनों से उसके व्यवहार में बदलाव देखकर बच्ची से बात की। तब उसने पूरी बात बताई। परिजनों की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अनुसार मामला दर्ज किया और लड़की का मेडिकल कराया। आरोपी रवि को डबुआ थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। डबुआ थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें