किशोरी ने फंदा लगाया, पड़ोसियों पर केस
फरीदाबाद । पड़ोसियों के झूठे आरोप से तंग आकर कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने पड़ासियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। किशोरी की मां मीना ने पुलिस को बताया है कि उनके पड़ोस में रहने वाली युवती पांच जनवरी को घर से कहीं चली गई थी। युवती के परिवार वालों ने थाने में मामला भी दर्ज कराया। आरोप है कि युवती के परिजन उनकी बेटी के गुम होने में 15 वर्षीय किशोरी का हाथ होने का आरोप लगा रहे थे। इससे वह काफी परेशान थी। रात में उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद