फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता के नाम पर मांगा कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को सेक्टर-8 स्थित महाराणा प्रताप धर्मशाला में निकिता न्याय मंच की पंचायत हुई। इसमें बुधवार को सर्व समाज से लिए गए मंच के 51 लोगों के अलावा निकिता के परिजन मौजूद रहे। पंचायत के बाद कमेटी ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। सेक्टर-8 स्थित महाराणा प्रताप भवन में बुधवार को सर्व समाज की पंचायत आयोजित हुई थी। इस पंचायत में 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। शनिवार को कमेटी की मीटिंग महाराणा प्रताप भवन में हुई। मीटिंग के बाद कमेटी के सभी सदस्य केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने सेक्टर-28 उनके आवास पर चले गए। कमेटी ने केंद्रीय मंत्री को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता, सेक्टर-2 में बनने वाले कॉलेज का नामकरण छात्रा निकिता तोमर के नाम पर करने की मांग सहित पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और तिगांव रोड स्थित राजकीय कन्या विद्यालय के सामने चौराहे का नाम निकिता तोमर के नाम पर रखने की मांग की। इसके साथ ही निकिता की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की भी मांग की गई। मंत्री कृष्णपाल ने कमेटी की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें