फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में डूबने से किशोर की मौत एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर बीस बी स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में बने पानी के टैंक में नहाते समय सातवीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक की पहचान एसी नगर निवासी सोनू (16) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-11 चौकी प्रभारी प्रदीप मोर ने बताया कि मंगलवार को करीब बारह बजे किसी व्यक्ति ने थाना कोतवाली में सूचना दी थी कि दो किशोर पानी में डूब गए हैं। वह एएसआई समय सिंह, दर्शन लाल, हवलदार जैल सिंह व सिपाही सुशील कुमार को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में चिनाई के लिए पानी का टैंक बना हुआ था। इसमें एसी नगर निवासी सोनू, मोनू व हिमांशु एक साथ नहा रहे थे। कुछ देर में मोनू टैंक से बाहर आ गया। मोनू ने देखा कि सोनू डूब गया और हिमांशु भी बेहाल है। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी। सोनू व हिमांशु को टैंक से बाहर निकाल कर बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से सोनू को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु का इलाज चल रहा है।
सोनू एनआईटी एक में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। हिमांशु कृष्णा कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं। प्रदीप मोर ने बताया कि सोनू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किसी के खिलाफ अभी कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें