फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मानवता शर्मसार: खाना खाने जा रहे किशोर को जबरन खिलाया गोबर, पिटाई की और गालियां भी दीं

Fri, 19 Dec 2025 09:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

आरोपियों ने पहले तो पीड़ित साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने किशोर को जमीन पर गिरा दिया और उसके मुंह में गोबर ठूंस दिया। 
विज्ञापन
किशोर को पीटा और जबरन खिलाया गोबर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-8 में किशोर के साथ मारपीट करने और उसे गोबर खिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

रात खाना खाने जा रहा था नाबालिग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दबंगई और सरेआम गुंडागर्दी की यह घटना 14 दिसंबर को हुई थी। 15 साल का किशोर रात में खाना खाने के लिए जा रहा था। रास्ते में मुख्य आरोपी आकाश वाल्मीकि ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया। 

पहले दी गालियां, फिर की पिटाई
आरोपियों ने पहले तो पीड़ित साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने किशोर को जमीन पर गिरा दिया और उसके मुंह में गोबर ठूंस दिया। 
विज्ञापन

दो गिरफ्तार
शिकायत मिलने पर पुलिस ने 18 दिसंबर को केस दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मुख्य आरोपी आकाश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। अभी मामले की जांच चल रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें