फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तकनीकी खामियां दूर, फिर भी ऑनलाइन रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की कुल संख्या 100 से भी कम दर्ज की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली में तमाम तकनीकी खामियों को दूर करने और प्रक्रिया को सरल बनाने के बावजूद लोगों का रुझान अभी भी उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाया है। पिछले तीन दिनों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की कुल संख्या 100 से भी कम दर्ज की गई, जो ऑफलाइन प्रक्रिया की तुलना में आधे से भी कम है।



शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक केवल 18 रजिस्ट्री ही पूरी हो सकीं। गुरुवार को मात्र 28 रजिस्ट्रियां दर्ज हुईं। बुधवार को 52 रजिस्ट्री के साथ इस सप्ताह का सबसे अधिक आंकड़ा सामने आया, लेकिन कुल संख्या अभी भी बेहद कम मानी जा रही है।
विज्ञापन




शुरुआत में सर्वर डाउन रहने, ओटीपी में देरी, दस्तावेज अपलोड न होने और भुगतान संबंधी दिक्कतों से लोगों ने ऑनलाइन प्रक्रिया से दूरी बना ली थी। विभाग का दावा है कि अब अधिकांश खामियों को दूर कर दिया गया है और सिस्टम सुचारू रूप से चल रहा है।



रजिस्ट्री कराने वाले वकीलों का कहना है कि पहले जहां एक दिन में कम से कम 110 रजिस्ट्रियां की जाती थीं, उसकी तुलना में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से बहुत कम रजिस्ट्रियां हो रही हैं। एडवोकेट माधव नागर ने कहा कि सरकार को शुरुआती महीनों में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रक्रियाओं को जारी रखना चाहिए था। उनका कहना है कि ऑफलाइन रजिस्ट्री को अचानक बंद करने से संख्या में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन




फरीदाबाद तहसीलदार सुमेर सिंह ने बताया कि लोगों को नई व्यवस्था को अपनाने में समय लगता है। धीरे-धीरे ऑनलाइन रजिस्ट्री की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग तकनीकी सहायता, हेल्प डेस्क और जागरूकता बढ़ाने पर लगातार काम कर रहा है और जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्री पूरी तरह पटरी पर लौट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें