महिला, पुरुष, स्पोर्ट्स और ओपन कैटेगरी में खेले गए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की मानव रचना यूनिवर्सिटी में रविवार को एक दिवसीय इंटर फैकल्टी और स्टाफ बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर महिला, पुरुष और ओपन कैटेगरी में कई मुकाबले खेले गए। इनमें बैडमिंटन में ओपन कैटेगरी में नोएडा के अभय विजेता बने जबकि फरीदाबाद के नितिन भगत ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला कैटेगरी में फरीदाबाद की शीबा ने बाजी मारी जबकि लक्ष्मी दूसरे स्थान पर रहीं। महिला डबल्स में महिमा और लक्ष्मी की जोड़ी ने शीबा और प्रतिमा की जोड़ी को 15-10, 15-13 से हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा पुरुष डबल्स में नितिन भगत और दीक्षांत ने अमित भल्ला और शौर्य को 15-13, 15-12 से हराया।
स्पोर्ट्स कैटेगरी
स्पोर्ट्स कैटेगरी के पुरुष वर्ग में तरुण शर्मा ने अभिषेक कश्यप को 15-12, 13-15 और 15-12 से हराया। डबल्स में अभिषेक और तनुज की जोड़ी ने ओमवीर और अनिल रावत को 15-13, 12-15 और 15-12 से हराया। वहीं महिला वर्ग में कंचन ने सुमन को 15-12, 11-15 और 15-11 हराया।
टेबल टेनिस मुकाबले
टेबल टेनिस में ओपन कैटेगरी के पुरुष वर्ग में गुरुग्राम के रोशन ने फाइनल में केशव को 2-1 से हराकर बाजी मारी। डबल्स में अर्णव और प्रांजल की जोड़ी ने सरकार तलवार और दविंदर को 2-1 से हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग में सोनिया दुग्गल ने शिवांगी अरोड़ा को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। डबल्स में प्रतिमा और एकता ने सोनिया और कमलेश को हराया। इसके अलाव स्पोर्ट्स कैटेगरी के पुरुष वर्ग में ओमवीर सिंह ने माइकल को 2-1 से हराकर बाजी मारी जबकि डबल्स में ओमवीर और अमित ने मनीष और मिहिर को 2-1 से हराया। महिला वर्ग में सुमन ने कविता को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।