फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिक्षकों ने सीखे योग के विभिन्न आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-16 स्थित राजकीय विद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण में मंगलवार को 52 शारीरिक शिक्षा पीटीआई, डीपीई और पीजीटी अध्यापकों ने विभिन्न क्रियाएं सीखीं। मास्टर ट्रेनरों ने उन्हें सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाएं, अग्निसार क्रिया, सूर्य नमस्कार, आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। सैद्धांतिक सत्र में अध्यापकों को शुद्धि क्रियाओं, आसनों, पतंजलि योग सूत्र और हठयोग का ज्ञान दिया गया। मास्टर ट्रेनर सुशील भड़ाना, अंकुर सिंह, मीनू आर्य, प्रदीप भड़ाना, विकास यादव और अनीशा ने प्रशिक्षण दिया। मंगलवार को हरियाणा योग आयोग के सदस्य जयपाल शास्त्री ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को योग विषय पढ़ाने और बच्चों को योगासन सिखाने के लिए प्रशिक्षित करना है। यह आयोजन डायट पाली, हरियाणा शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि यूनिवर्सिटी हरिद्वार द्वारा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें