फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रशिक्षण में अध्यापकों ने सीखे योग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में डायट पाली की ओर से आयोजित 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 52 शारीरिक शिक्षा अध्यापक योग के गुर सीख रहे हैं। हरियाणा शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में पीटीआई, डीपीई और पीजीटी अध्यापकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जा रहा है। मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान अध्यापकों को सूक्ष्म व्यायाम, जल नेति, रबर नेति, अग्निसार क्रिया, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन, प्राणायाम और जालंधर बंध का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा सैद्धांतिक सत्र में पतंजलि योग सूत्र, हठयोग, शुद्धि क्रियाओं और आसनों की जानकारी दी गई। सुशील भड़ाना, अंकुर सिंह, मीनू आर्य, प्रदीप भड़ाना, जितेंद्र, विकास यादव और गोविंद मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें