फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गंध के कारण लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिवाली नजदीक है लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। मुख्य मार्गों पर ही सड़कों के किनारे और खाली जगहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं और इसमें से उठने वाली दुर्गंध के कारण क्षेत्रीय निवासियों और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि समय पर कूड़ा निस्तारण न होने के कारण कई जगह गंदगी के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद से हर दिन लगभग 1250 टन कूड़ा निकलता है। इसके उठान के बाद निर्धारित डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचाकर निस्तारण किया जाता है, लेकिन डंपिंग प्वाइंट को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के कारण यह पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रतापगढ़ में डंपिंग प्वाइंट के विरोध में रविवार को महापंचायत भी हुई थी। वहीं, अरावली क्षेत्र में भी स्थानीय लोग लगातार कूड़ा डालने का विरोध कर रहे हैं और वाहनों को कचरा डालने नहीं दे रहे हैं। इसके चलते कूड़े के निस्तारण में नियमितता नहीं रह पा रही है। इसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। नगर निगम व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार नीतियां तैयार करने की बात कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें