फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल में शराब पीते मिले अध्यापक और लैब अटेंडेंट, विरोध करने पर डीडीओ से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की गई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को सोतई स्थित शहीद नायक रघुवीर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यरत पीटीआई रामजीत कर्दम और लैब अटेंडेंट जितेंद्र द्वारा विद्यालय परिसर में शराब पीने का मामला सामने आया है। शराब पीने का विरोध करने पर डीडीओ (इंचार्ज) डाॅ. अशोक कुमार से रामजीत कर्दम और जितेंद्र ने मारपीट की।

इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ को दी गई है। फिलहाल मामले की जांच शुरू नहीं हुई है। सोमवार से मामले की जांच शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले को लेकर डीडीओ डाॅ. अशोक कुमार का कहना है कि 23 अप्रैल को करीब 1.05 बजे स्पोर्ट्स रूम में जांच के लिए क्लर्क प्रवीण यादव तथा प्राइमरी विंग इंचार्ज अनिल कुमार के साथ पहुंचे थे। मौके पर पीटीआई रामजीत सिंह कर्दम और लैब अटेंडेंट जितेंद्र शराब पीते हुए मिले। उनके बैग में दो शराब की बोतलें भी थीं। जब डीडीओ ने शराब की बोतल वाले बैग को उठाया तो उनके साथ हाथापाई की गई।
विज्ञापन


डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि अध्यापकों सहित अन्य स्टाफ के समक्ष जब इस संबंध में मीटिंग रखी गई तो आरोपियों ने बोतल में बची शराब को उनके ऊपर गिरा दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। डीडीओ सहित अन्य अध्यापकों ने इस मामले की शिकायत उप जिला शिक्षा अधिकारी संदेश सोलंकी को दी है। उप जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
वर्जन

विद्यालय के डीडीओ और अन्य स्टाफ द्वारा मामले की लिखित में शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच में आरोप सिद्ध होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- संदेश सोलंकी, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन


डीडीओ द्वारा गलत आरोप लगाए गए हैं। उनके पास हमारे द्वारा शराब पीने का कोई सबूत नहीं है। इस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए। -जितेंद्र, लैब अटेंडेंट, राजकीय उच्च विद्यालय सोतई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें