फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर टैक्सी में चलाने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक साल के अंदर के दो फार्च्यूनर चोरी करने के आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने काबू कर लिया है। आरोपी पहले चालक की नौकरी करता था। इसी दौरान गाड़ी की डुप्लीकेट चाभी बनाकर उसे चोरी कर लेता था। आरोपी चोरी की गाड़ियों को किराए पर चलाकर पैसे कमा रहा था। क्राइम ब्रांच टीम ने उसे मेवला महाराजपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी यशपाल दिसंबर 2019 में एनआईटी निवासी एक व्यक्ति की फार्च्यूनर गाड़ी चलाता था। करीब तीन महीने तक गाड़ी को चलाने के बाद आरोपी ने गाड़ी की दूसरी चाभी बनवा ली। इसके बाद उसने चालक की नौकरी छोड़ दी और गाड़ी की रेकी करता रहा। मौका पाकर यशपाल ने गाड़ी चोरी कर ली। इसके बाद मार्च 2021 में उसने यही घटना एनआईटी निवासी एक अलग व्यक्ति के साथ दोहरा दी। वहां भी उसने ऐसे ही नौकरी की, चाभी की कॉपी कर नौकरी छोड़ने के बाद फॉर्चूनर को चोरी कर लिया। दोनों मामलों में एक जैसी घटना होने पर पुलिस को आरोपी पर शक हो गया। 18 जून को एनआईटी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि यशपाल को मेवला महाराजपुर में है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उप-निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही वह भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने गाड़ी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें