पलवल। हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य में प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान और मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन माध्यम से होगी। जिसमें कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा चार समूहों में आयोजित की जाएगी। पहले समूह में कक्षा 5-6 के छात्र, दूसरे समूह में कक्षा 7-8 के छात्र, तीसरे समूह में कक्षा 9-10 के छात्र और चौथे समूह में कक्षा 11-12 के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा का प्रथम चरण 10 से 20 नवंबर तक और द्वितीय चरण 27 से 30 नवंबर के बीच आयोजित होगी। वहीं, परीक्षा का परिणाम 5 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए 150 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क रहेगा। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय 4100 रुपये, तृतीय 3100 रुपय दिए जाएंगे।