फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बरतें सुरक्षा और सावधानी : स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हार को हर्षोल्लास के साथ-साथ पूरी सुरक्षा और सावधानी से मनाने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिवाली को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो चुका है। इसी कड़ी में उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिवाली के अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे त्योहार को हर्षोल्लास के साथ-साथ पूरी सुरक्षा और सावधानी से मनाएं। पटाखों और दीयों के उपयोग के दौरान लापरवाही से दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जन-धन की हानि संभव है।

प्रशासन की तरफ जारी की गई एडवाइजरी

सभी नागरिक केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही अच्छे गुणवत्ता वाले विशेष रूप से पर्यावरण-अनुकूल (ग्रीन) पटाखे खरीदें। पटाखे जलाने से पूर्व उनके दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और केवल खुले स्थानों में इमारतों से दूर पटाखे फोड़ें। अग्निशमन यंत्र व पानी पास में रखें और पटाखे जलाते समय दस्ताने, जूते और सुरक्षात्मक चश्मा अवश्य पहनें। ढीले या सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें। पालतू जानवरों, छोटे बच्चों को पटाखों से दूर रखें और शोर-प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें। प्रयोग किए गए पटाखों का उचित तरीके से निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी को चोट या जलन होती है, तो प्राथमिक उपचार के रूप में ठंडा पानी डालें, एंटीसेप्टिक लगाएं और आवश्यकता होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल से संपर्क करें। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें