फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना उप तहसील में व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन से तहसीलदार के हस्ताक्षर के लिए चक्कर काट रहे ग्रामीण
विज्ञापन

कई किलोमीटर दूर से आने के बाद लौटना पड़ रहा खाली हाथ

धीरज कौशिक
छांयसा। मोहना उप तहसील में इन दिनों कामकाज व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। तहसीलदार की नियमित अनुपस्थिति और रीडर का तबादला होने के कारण ग्रामीणों को अपने जरूरी काम करवाने के लिए लगातार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि तहसील परिसर में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के चलते लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
पन्हेड़ा खुर्द निवासी मिश्रीलाल ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से अपने जरूरी दस्तावेजों पर तहसीलदार के हस्ताक्षर करवाने के लिए उप तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार तहसीलदार के नहीं मिलने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। हाल ही में तहसीलदार के रीडर का तबादला भी बल्लभगढ़ कर दिया गया है, जिससे कामकाज और प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि पहले मोहना उप तहसील का अतिरिक्त कार्यभार मानसिंह के पास था, लेकिन सेवानिवृत्ति नजदीक होने के कारण वह छुट्टी पर चले गए हैं। इसके बाद तहसील का अतिरिक्त चार्ज अजय कुमार गाबा को सौंपा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई किलोमीटर दूर से तहसील पहुंचने के बावजूद उनके काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


तहसीलदार अजय कुमार गाबा ने बताया कि उन्हें बुधवार से ही मोहना उप तहसील का कार्यभार मिला है। अब वह सप्ताह में दो दिन यहां बैठकर लोगों के काम निपटाएंगे। इससे पहले अधिकारियों की कार्यप्रणाली कैसी रही, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें