फरीदाबाद। सेक्टर-82 स्थित मनस्कृति स्कूल में स्वरोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को बांधे रखा। संस्कार भारती फरीदाबाद और मनस्कृति स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने गायन, संतूर वादन और कथक के जरिए संगीत की विविध छटा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में पद्मश्री एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित विदुषी सुमित्रा गुहा ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। उनके गायन के दौरान सभागार तालियों से गूंज उठा। संतूर वादक पंडित अभय रुस्तम सोपोरी ने संतूर की मधुर तानों से वातावरण को संगीतमय बनाया। वहीं विदुषी नयनिका घोष की कथक प्रस्तुति में लय, भाव और ताल का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और ध्येय गीत से हुई। संवाद