फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्वदेशी' आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है : कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- टैंक से लेकर तोप भारत में ही हो रहे तैयार, यही है आत्मनिर्भर भारत का सच्चा स्वरूप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर बीजेपी नेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वदेशी संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है।
यह एक आह्वान है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाए, अपनी संस्कृति को गले लगाएं और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है। स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि टैंक से लेकर तोप भारत में ही तैयार हो रहे हैं यही आत्मनिर्भर भारत का सच्चा स्वरूप है
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, प्रदेश प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आत्मनिर्भर भारत जिला संयोजक सीमा भारद्वाज, जिला सह संयोजक नीरज मित्तल, गिर्राज त्यागी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला कार्यालय सचिव राज मदान, जिला सचिव, भाजपा मनीष छोंकर व अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें