फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट से होगा स्मार्ट सिटी की स्ट्रीट लाइटों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में स्मार्ट पार्क और स्मार्ट सड़कों के बाद सड़कों लगी स्ट्रीट लाइटों को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से लाइटों का सेटेलाइट सर्वे शुरू कर दिया गया है। एक माह में सर्वे पूरा कर सभी लाइटों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़ा जाएगा। योजना के तहत लगभग 40 से 45 हजार स्ट्रीट लाइटों को बदलकर ऑटोमेटिक लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होगी।
विज्ञापन

नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच विधानसभा क्षेत्रों में 50 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास इनको जलाने और बुझाने का जिम्मा है। अंधेरा होते ही लोग इसे जला देते हैं। कई बार इनको बंद करना भूल जाते हैं। कुछ इलाकों में निगम के जेई ऑन-ऑफ करने का काम करते हैं। यदि स्ट्रीट लाइट खराब हो जाती है, तो उसकी सूचना नगर निगम को समय से नहीं मिल पाती है और लंबे समय तक अंधेरा रहता है। वहीं शहर की अधिकांश सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें तो लगी हैं, लेकिन इनमें कई अक्सर खराब हैं।
इसको देखते हुए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इंटीग्रेटेड स्ट्रीट लाइट कंट्रोल सिस्टम तैयार करने की योजना बनाई हैं। इसके तहत सभी स्ट्रीट लाइटों को एक साथ ऑन-ऑफ कर सकें। सेक्टर-20ए में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार किया गया है। जहां पर पूरे शहर के अंदर लगे ट्रैफिक सिग्नल को कंट्रोल किया जाता है। यहीं से स्ट्रीट लाइटों को भी जोड़ा जाएगा। इससे एक साथ ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटों को कंट्रोल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों को आधारभूत ढांचा होगा मजबूत
योजना के तहत स्ट्रीट लाइटों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। पोल व केबल को बदलकर इनके स्थान पर नए पोल और केबल लगाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटों चलने वाले लोड का आंकलन किया जा सकेगा। वहीं फाल्ट होने पर तुरंत सूचना कंट्रोल रूम को मिलेगी। इससे कर्मचारियों को भेजकर मौके पर लाइट को ठीक करवाया जा सकेगा। जिन पर स्ट्रीट लाइटों पर लोड ज्यादा होगा, उन्हें तुरंत बदला जाएगा।
वर्जन
शहर में बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए इंटीग्रेटेड स्ट्रीट लाइट कंट्रोल सिस्टम बनाया जाएगा। इसके तहत स्ट्रीट लाइटों का मैनुअली और सैटेलाइट के माध्यम से सर्वे शुरू कर दिया गया है। खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर उनकी जगह एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। इनके जलने और बंद होने का कंट्रोल कमांड एंड कंट्रोल से होगा। - डॉ. गरिमा मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें