फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुर्घटना संभावित स्थलों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने शहर के कई दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को इन स्थानों पर पुलिस निगरानी बढ़ाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।


डीसीपी ने थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र के सलूजा पेट्रोल पंप (अनाज मंडी के सामने), सोहना पुल रेड लाइट और आईएमटी चौक बाईपास का जायजा लिया। पुलिस निरीक्षण में सामने आया कि वर्ष 2026 में अब तक इन तीनों स्थानों पर करीब 10 से 12 घातक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें अधिकतर हादसे दोपहिया वाहन चालकों की तेज रफ्तार और सुरक्षा ग्रिल पार कर सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों के कारण हुए हैं।
विज्ञापन




इसके अलावा डीसीपी ने थाना सेक्टर-8 क्षेत्र के सूरदास मेट्रो स्टेशन और बाटा चौक का भी निरीक्षण किया। इन स्थानों को भी दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन




प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक, सुरक्षा बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी आधारभूत सुधार के लिए नगर निगम फरीदाबाद और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पत्राचार किया जाएगा। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि ज्यादातर सड़क हादसे देर रात के समय हुए हैं। इनमें तेज गति से वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहन चालक और नियमों की अनदेखी कर सड़क पार करने वाले पैदल यात्री अधिक प्रभावित हुए हैं। फरीदाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाएं, हेलमेट का प्रयोग करें और सड़क पार करते समय फुटओवर ब्रिज या जेब्रा क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें