फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेड़ी कला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द शुरू होगी सर्जरी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र में जल्द ही सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है और ट्रायल के तौर पर दो सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सुविधा शुरू होने के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।


स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, खेड़ी कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन डिलीवरी, पथरी, मोतियाबिंद सहित अन्य सामान्य सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए ऑपरेशन थिएटर, आवश्यक उपकरण और स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, किसी भी गंभीर या जटिल सर्जरी के मामलों को जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल सके।
विज्ञापन




स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी ने बताया कि सिजेरियन और अन्य सामान्य ऑपरेशन शुरू होने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें समय और पैसे दोनों की बचत होगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि आने वाले समय में खेड़ी कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को और अधिक सुविधाओं से लैस किया जाए।
विज्ञापन


खेड़ी कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड किया जा रहा है। ट्रायल के तौर पर दो ऑपरेशन किए गए हैं, जो पूरी तरह सफल रहे। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र पर सामान्य सर्जरी की सुविधा शुरू करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।-डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें