संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वरिष्ठ नागरिक सभा सेक्टर-29 की बैठक शनिवार को कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-29 के प्रधान बलराज गुप्ता ने की। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
बैठक में सुरेश कुमार शर्मा को वरिष्ठ नागरिक सभा का प्रधान चुना गया। इसके अलावा जीएस विरधी को महासचिव, टीपी माहेश्वरी को उपप्रधान व रमेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रधान और अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी।
नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा करना, उनके मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।