बल्लभगढ़। सेक्टर-15ए स्थित जिमखाना क्लब में लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड का स्वर्ण जयंती शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों, विभिन्न लायंस क्लबों के सदस्यों और अतिथियों ने भाग लिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संदीप कुमार ने क्लब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद की जिम्मेदारियां समझाते हुए शपथ दिलाई।
समारोह में लायन सुरेश मदान ने क्लब के प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाली। क्लब के सदस्यों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्यों को और विस्तार दिया जाएगा। साथ ही बड़े सेवा प्रकल्प शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा। संवाद