फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड झूला हादसा : तत्कालीन कार्यकारी अभियंता को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में 12 लोग हुए थे घायल, इंस्पेक्टर की गई थी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में सात फरवरी को झूला टूटने की घटना की जांच अब उस समय की तकनीकी और प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। इस मामले के लिए गठित पुलिस की एसआईटी ने लोक निर्माण विभाग, गुरुग्राम के कार्यकारी अभियंता अमित लठवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। घटना के समय लठवाल के पास फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी था। पुलिस अब यह जानने का प्रयास करेगी कि मेले में झूले के संचालन और सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी प्रक्रिया में उनकी क्या भूमिका और जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन


सात फरवरी को सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हादसा हुआ था। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे और एक पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की थी। अब जांच का दायरा झूले के संचालन की अनुमति, तकनीकी जांच और सुरक्षा से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तक पहुंच रहा है। नोटिस के जवाब के आधार पर पुलिस यह भी स्पष्ट करने का प्रयास करेगी कि झूले की सुरक्षा संबंधी प्रक्रिया में किस स्तर पर क्या जिम्मेदारी तय थी। फिलहाल नोटिस जारी होना किसी अधिकारी को आरोपी ठहराना नहीं है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें