फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेला...इस सप्ताह फाइनल होंगे थीम स्टेट और कंट्री पार्टनर

विज्ञापन
विज्ञापन
5 फरवरी से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की तैयारियां तेज, परिसर के संकरे रास्तों को चौड़ा किया जाएगा
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार मेले में कौन से राज्य थीम स्टेट होंगे और किस देश को कंट्री पार्टनर बनाया जाएगा, इसका फैसला इसी सप्ताह होने की संभावना है। इस बार तीन राज्यों को थीम स्टेट बनाने की संभावना है। इसके साथ ही मेले के आयोजन को लेकर परिसर को संवारने और बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

5 फरवरी से शुरू होने वाले मेले में इस बार पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवागमन की व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सप्ताहांत में मेले में एक से डेढ़ लाख तक पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर के संकरे रास्तों पर भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए रास्तों को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में मौजूद कच्चे रास्तों को भी पक्का किया जाएगा। मेले की पहचान पारंपरिक शैली में तैयार की जाने वाली हट्स और हस्तशिल्पियों के स्टॉल होते हैं। इनमें कई हट्स घास-फूस और अन्य अस्थायी सामग्री से बनाई जाती हैं। मौसम की मार और बारिश के कारण इनकी स्थिति खराब हो जाती है। ऐसे में अगले आयोजन से पहले इनकी मरम्मत और रंग-रोगन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूजरकुंड हस्तशिल्प मेले की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस सप्ताह तक थीम स्टेट और कंट्री पार्टनर फाइनल हो जाएंगे। परिसर में सफाई और विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं, ताकि आयोजन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें।
- हरविंदर यादव, नोडल अधिकारी, सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें