फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेला नए कलेवर में आएगा नजर, 10 हजार दर्शक उठा सकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
-पर्यटन निगम, मेला परिसर को नए सिरे से डिजाइन कराएगा, दीपावली मेले की तैयारी के लिए टेंडर जारी
विज्ञापन

फोटो-
मनोज धर द्विवेदी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला स्थल जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगा। इसके जल्द नए सिरे से री-डिजाइन कराने की तैयारी है। इससे दर्शकों और हस्तशिल्पकारों को ज्यादा सहूलियतें मिल सकेंगी। वहीं, मेले में अब 10 हजार दर्शक एक साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसी के साथ दीपावाली मेले की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से हर साल फरवरी में अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का आयोजन होता है। अब प्रदेश सरकार सूरजकुंड मेला स्थल पर अन्य मेले का भी आयोजन कराने की तैयारी कर रही है। इसमें नवंबर में दीपावली मेले का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियों हरियाणा पर्यटन निगम ने शुरू कर दी है। इसके लिए अलग-अलग कार्याें के टेंडर जारी किए गए हैं। योजना के अनुसार तीन से 10 नवंबर तक सूरजकुंड दीपावली मेला देश की सांस्कृतिक समृद्धि का अहसास कराएगा। यह हस्तशिल्प, संस्कृति, योग और स्वास्थ्य को समर्पित होगा। हरियाणा पर्यटन निगम के अनुसार मेले की तैयारी इस तरह की जाएगी कि आने वाले पर्यटकों को भी एक अलग तरह का अनुभव हो। यह पहला मौका होगा जब दीपावली के त्योहार के दौरान इसका आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन




प्रांजल दहिया, मीका नाइट में हुए हंगामे से लिया सबक
फरवरी में हुए सूरजकुंड मेले में प्रांजल दहिया के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हो गया था। इस पर मीका नाइट कार्यक्रम पर मेला प्रशासन ने बड़ी चौपाल को चारों ओर से बंद कर दिया था। इससे काफी दर्शकों को मायूसी हाथ लगी थी। इस पर मेला प्रबंधन के इंतजामों पर काफी किरकिरी हुई थी। ऐसे में अब मेल प्रबंधन एक नई चौपाल/स्टेज बनवाने जा रहा है। निगम की मानें तो इसे दस हजार दर्शकों के लिए बनवाया जाएगा ताकि बड़े कार्यक्रमों के आयोजन में अव्यवस्था नहीं फैले। इसे भी दीपावली से पहले तैयार कराने की तैयारी है।

स्टॉलों में होगा बदलाव,संख्या बढ़ेगी
अभी मेला स्थल के बीच में खाने-पीने के स्टाॅल लगते हैं। जबकि, दुकानों के स्टॉल इसके पीछे लगते हैंं। मेला प्रबंधन ने पाया कि इससे कई हस्तशिल्पकारों के कारोबार पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अब मेला प्रबंधन मेला स्थल को री-डिजाइन करने जा रहा है। योजना के अनुसार अब खाने-पानी के स्टाल अंत में लगेंगे। इसे स्थाई रूप से बड़े साइज में बनाया जाएगा। इससे मेले को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी। वहीं, हस्तशिल्प कलाकारों के स्टॉल बीच में होंगे। ऐसे स्टॉलों पर लोगों का आना-जाना बढ़ेगा। दूसरा दो-तीन और छोटी चौपाल बीच में भी बनाई जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में स्टॉल को लेकर मारामारी रहती है। ऐसे में अब हरियाणा पर्यटन विभाग नई दुकान या स्टॉल तैयार कर रहा है। इसके अलावा खाने-पीने के भी करीब 200-300 नए स्टॉल बनाए जाएंगे। पिछली बार मेले में 1200 स्टॉल हस्तशिल्पियों को दिए गए थे।
विज्ञापन

-
सूरजकुंड मेला परिसर को नए सिरे से तैयार करने की योजना है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दो-तीन और छोटे स्टेज बनेंगे। वहीं दस हजार दर्शकों के लिए भी एक बड़ा स्टेज बनेगा। जिससे सेलिब्रिटी के कार्यक्रम आसानी से हो सकें। इसके अलावा कैंपस में सीवर-पानी समेत अन्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है। सभी तैयारी दीपावली मेले को देखते हुए की जा रही है। इस पर करीब 271.98 लाख खर्च होंगे।
सवित कुमार पन्नू, कार्यकारी अभियंता पर्यटन निगम

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें