फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 48 घंटे बंद रहेगी आपूर्ति, कर ले पानी का इंतजाम

विज्ञापन
संजय कॉलोनी में घरों के बाहर भरे रखे पानी के ड्रम फोटो संवाद
विज्ञापन
लोगों की चिंता, गर्मी और उमस के बीच दो दिन तक पेयजल की जरूरत पूरी करना चुनौती रहेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रेनीवेल की जलापूर्ति ( 29 जून 2026 की शाम चार बजे से एक जुलाई 2026 की शाम चार बजे तक) 48 घंटे बंद रहने की सूचना मिलते ही प्रभावित कॉलोनियों में लोगों ने पानी जमा करने की तैयारी शुरू कर दी है। घरों में बाल्टी, ड्रम, टंकी और अन्य बर्तनों में घरेलू जरूरत का पानी भर लिया गया है लेकिन सबसे बड़ी चिंता पीने के साफ पानी को लेकर बनी हुई है। लोगों का कहना है कि घर के काम के लिए तो कुछ समय तक स्टोर किया गया पानी चल जाएगा लेकिन दो दिन तक पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना आसान नहीं होगा।

तिर्खा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर-24, मुजेसर, सेक्टर-7, सेक्टर-8 और सेक्टर-3 सहित प्रभावित इलाकों में शनिवार से ही लोग पानी संग्रह करने में जुटे रहे। कई घरों में छतों की टंकियां पूरी तरह भर ली गईं जबकि अतिरिक्त पानी बाल्टियों और ड्रमों में भी रखा गया। इसके बावजूद परिवारों को आशंका है कि गर्मी और उमस के बीच दो दिन तक पेयजल की जरूरत पूरी करना चुनौती रहेगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य घरेलू काम के लिए संग्रहित पानी का उपयोग किया जा सकता है लेकिन पीने और खाना बनाने के लिए साफ पानी अलग से खरीदना पड़ सकता है। जिन परिवारों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग या मरीज हैं वहां चिंता और अधिक है। उनका कहना है कि यदि जलापूर्ति समय पर बहाल नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है।

क्षेत्र के दुकानदारों का भी मानना है कि शटडाउन शुरू होते ही पैकेज्ड पेयजल की मांग बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों ने पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी रखने की कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एफएमडीए ने लोगों से जरूरत के अनुसार पहले ही पानी संग्रह करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि भदरपुर में रेनीवेल वाटर सप्लाई लाइन नंबर-2 को जोड़ने का कार्य पूरा होते ही निर्धारित समय पर जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें