फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दयालबाग में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दयालबाग में पानी की आपूर्ति में सुधार के बावजूद पानी की गुणवत्ता लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। अलग-अलग ब्लॉकों में कई दिनों से कभी-कभी घरों में मटमैला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ घरेलू कामकाज के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, एक ही समय में सभी घरों में ऐसी स्थिति नहीं होती और कई घरों में साफ पानी भी पहुंचता है।

लोगों ने बताया कि समस्या किसी एक ब्लॉक तक सीमित नहीं है। अलग-अलग ब्लॉकों में समय-समय पर गंदे और दुर्गंध युक्त पानी की शिकायत सामने आती रहती है। ऐसे में जिन घरों में इस तरह का पानी पहुंचता है, वहां लोगों को पानी के इस्तेमाल को लेकर परेशानी होती है। साफ पानी आने का इंतजार करना पड़ता है और घरेलू जरूरतों के लिए भी पानी की कमी बनी रहती है। कई परिवार इसी पानी को पीने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में लोगों में स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अश्वनी ने बताया कि कभी-कभी नल से मटमैला और बदबूदार पानी आने लगता है। ऐसे पानी को पीने के लिए इस्तेमाल करना तो मुश्किल है ही, घरेलू काम में भी परेशानी होती है। वहीं, निवासी रवि ने बताया कि अलग-अलग ब्लॉकों में समय-समय पर पानी साफ नहीं आने की समस्या होती है। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें