फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिव दुर्गा विहार में गंदे पानी की आपूर्ति से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजमर्रा के काम हो रहे हैं प्रभावित, सेहत पर असर पड़ने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार में गंदे पानी की आपूर्ति से स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। घरों में नलों से दूषित पानी पहुंच रहा है। पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोग इसका इस्तेमाल पीने और खाना बनाने के लिए नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है।
पेयजल की नियमित आपूर्ति होने के बावजूद साफ पानी नहीं मिलने से लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी उन्हें अलग से इंतजाम करना पड़ रहा है। घरों में आने वाले गंदे पानी के कारण खाना बनाने, बर्तन धोने और अन्य घरेलू कामों में भी परेशानी होती है। लोगों को आशंका है कि दूषित पानी का इस्तेमाल करने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि घरों में आने वाला पानी साफ नहीं है। इसे पीने और खाना बनाने में इस्तेमाल नहीं कर सकते। वहीं, निवासी किरन ने बताया कि पानी की आपूर्ति होने के बाद भी स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। दूषित पानी के इस्तेमाल से परिवार के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहती है। नगर निगम के एक्सईएन नितिन कात्यान ने बताया कि शिकायत की जांच कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा और स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें