फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबले में सुपर किंग्स 11 ने बल्लभगढ़ पैंथर्स को आठ विकेट से हरा दिया। 10 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लभगढ़ पैंथर्स की टीम 8.3 ओवर में सिर्फ 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई सुपर किंग्स 11 ने महज छह ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सुपर किंग्स 11 की ओर से 2.3 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लेने वाले सचिन कालरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद