फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रीतराज के पंजे से डीएवी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदा स्कूल की टीम के नसीम ने झटके चार विकेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-3 ने वृंदा इंटरनेशनल स्कूल को आसानी से 115 रन से हरा दिया। 30 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई डीएवी की टीम ने 237 रन बनाये। टीम की ओर से नंबर सात पर बल्लेबाजी को आए सात्विक ने 52 रन बनाए। वहीं ओपनर यश चौधरी ने 51 और निमिष डांग ने 29 रन बनाए। वृंदा स्कूल के लिए आदित्य भाटिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके जबकि नसीम और लविश को दो-दो विकेट मिले। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई वृंदा स्कूल की टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मध्यक्रम में लविश ने 46 और आदित्य ने 35 रन बनाए। डीएवी पब्लिक स्कूल के लिए प्रीतराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि नैतिक और माधव को दो-दो विकेट मिले। प्रीतराज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें