फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को 88 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को 35 ओवर के मैच में सुपर किंग्स इलेवन ने नाइट राइडर्स को 88 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स ने 248 रन बनाए। यश राय ने 103 और हनी भड़ाना ने 73 रन बनाए। नाइट राइडर्स के पवन फागना ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की टीम 160 रन पर ही ऑल आउट हो गई। देव सौदे ने 53 और अंकुर सिंह ने 31 रन बनाए। सुपर किंग्स के लिए भाविक वाधवा ने तीन और कबीर व विहान ने दो-दो विकेट लिए। यश राय को मैन ऑफ द मैच और हनी भड़ाना को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें