फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एकजाह क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डगआउट क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एकजाह क्रिकेट क्लब ने बटालियन 11 को पांच विकेट से हरा दिया। टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी को आई बटालियन-11 ने 160 रन बनाए। सौरव ने 51 और संजीव गोस्वामी ने 35 रन का योगदान दिया। एकजाह की ओर से गगन, सारांश, नीलेश और योगेश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एकजाह ने 19.3 ओवर में पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। योगेश टोंगर ने 55 और सचिन रैना ने 36 रनों का योगदान दिया। बटालियन के लिए साहिल, विकास, निखिल और संजीव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। योगेश टोंगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें