फरीदाबाद। निश्चय स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 20 ओवर के मुकाबले में सनराइजर्स फरीदाबाद ने जसोला सुपर किंग को दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जसोला सुपर किंग ने 19.5 ओवर में 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स फरीदाबाद ने 18.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 161 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। मुकाबले के मैन ऑफ द मैच रवि जक्हर ने नौ रन के साथ 3.5 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके। संवाद